17/05/2026
परंपरा कमल क्रिएशन्स टीम की एक बहुत ही खास सदस्य हैं हमारी Crochet Artist रंजू शर्मा , जो पिछले 10 वर्षों से पूरी लगन और ईमानदारी के साथ हमारी टीम का हिस्सा हैं।
कम बोलने वाली रंजू अपने काम से अपनी पहचान बनाती हैं।
हर नया काम जल्दी सीख लेना, हर जिम्मेदारी को पूरे मन से निभाना और जरूरत पड़ने पर हर किसी के काम आना — यही उनकी सबसे बड़ी खूबी है।
अपने परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली यह मेहनती महिला हमें हमेशा प्रेरित करती है। इनके हाथों से बने crochet creations में सिर्फ कला ही नहीं, प्यार और समर्पण भी झलकता है।
हम परमात्मा से यही अरदास करते हैं कि हमारी छोटी बहन रंजू हमेशा खुश रहें, स्वस्थ रहें और यूँ ही अपनी कला से सबका दिल जीतती रहें। 🙏
🌸 Parampra Kamal Creations को आप जैसी मेहनती कलाकार पर गर्व है। 🌸