18/01/2026
बागछाल के पास गोबिंद सागर झील के किनारे रेलवे निर्माण कार्य में लगा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश की लहर है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने रेलवे निर्माण कार्य में लगी कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परिजनों का सीधा आरोप है कि कंपनी सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर काम करवा रही है। जिस खतरनाक मोड़ और झील के किनारे यह हादसा हुआ, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम (जैसे क्रैश बैरियर या सुरक्षा दीवार) नदारद स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी जगह पर पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके, कंपनी ने न तो रास्ते को सुधारा और न ही ड्राइवर की सुरक्षा सुनिश्चित की। 🙏🙏🙏🙏