23/01/2026
आखिर क्या है ये मामला जाने .....
कैसे-कैसे लोग हैं🤔पड़ोसी कहता था-🤔🤔तेरे बेटे मैंने पैदा कि ए हैं..,
देनी पड़ी जान😭😭अगर निवाला गिनाना ही है तो मदद ही क्यों करते हो दूसरों की ☺️☺️
पड़ोसी कहता था- तेरे बेटे मैंने पैदा किए हैं.., देनी पड़ी जान
सालभर से तीन बेटों के पिता को पड़ोसी कर रहे थे प्रताड़ित
खुलासा फर्स्ट... इंदौर
देहात के खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की खुदकुशी का मामला सामने आया है। खास बात यह कि उसने पड़ोसी और उसके भाई की प्रताड़ना से तंग आकर जान दी है। आरोप है कि पड़ोसी उसे बार-बार कहता था कि तेरे बेटे मैंने पैदा किए हैं।
मृतक प्रकाश
जानकारी के अनुसार कल रात उमरीखेड़ा खुड़ैल के प्रकाश पिता खुमान (40) को परिजन अचेत हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो
राम साहू
गई। प्रकाश के परिवार में पत्नी और तीन बेटे सुमित (21), श्रीकांत (19) और प्रशांत (17) हैं।
मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले बेटे सुमित के अनुसार कल शाम वह मेडिकल पर था कि तभी मां का फोन आया।
उन्होंने बताया कि उन्हें पिता प्रकाश ने फोन कर बताया है कि उन्होंने जहर खा लिया है। मैं मां की बात सुनने के बाद तुरंत उनकी बताई जगह दूधिया नेमावर रोड स्थित रेणुका ढाबे के पीछे पहुंचा।
पिता लगातार उल्टियां कर रहे थे। उनके पास एक सुसाइड नोट भी पड़ा था।
मैंने तुरंत उन्हें संभाला और लोगों की मदद से अस्पताल ले गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
भरत साहू
पड़ोसी भाइयों ने किया था झगड़ा
सचिन ने बताया कि पड़ोसी भारत साहू और उसका भाई राम साहू आए दिन विवाद करते थे। वह पिता को गालियां देकर धमकाते थे। भारत साहू आए दिन मेरे पिता से कहता था कि तेरे बच्चे मैंने पैदा किए हैं। कल शाम भी वह गालियां देते हुए चोरी का आरोप लगाकर यही बात बार-बार कह रहा था। इससे मेरे पिता के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने जहर खा लिया। जब मैं पिता को लेने ढाबे के पीछे गया था तब पिता ने बताया कि उन्होंने जान देने से पहले सुसाइड नोट में दोनों भाइयों का नाम और उनकी प्रताड़ना के बारे में लिखा है। मुझे सुसाइड नोट भी मिल गया है, जिसे मैं पुलिस को सौपूंगा। उधर, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।