07/10/2026
मलकपेट सरकारी प्राथमिक विद्यालय में 'पोषण माह' जागरूकता कार्यक्रम
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) के राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा संपदा संस्थान (NIIMH) – गड्डीअन्नाराम मे दिनांक 07/10/2026 को "राष्ट्रीय पोषण माह" के अवसर पर मलकपेट सरकारी प्राथमिक विद्यालय में 'पोषण माह' (पोषण मासिक उत्सव) जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों और विशेष रूप से छोटे बच्चों में कुपोषण, एनीमिया और पोषण संबंधी कमियों को दूर करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। इसके तहत स्कूली छात्रों में स्वस्थ खान-पान की आदतें और पोषण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. जी.पी. प्रसाद, सहायक निदेशक (प्रभारी) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. एन. सिंदुजा ने कहा कि बचपन वह समय है जब शरीर के अंगों के साथ-साथ मस्तिष्क का भी तेजी से विकास होता है। इस दौरान यदि उचित पोषण न मिले तो विकास मंद पड़ जाता है। सही भोजन करने वाले बच्चों में स्मरणशक्ति, कक्षा में ध्यान और अध्ययन क्षमता अधिक होती है। पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने से बच्चे अक्सर बुखार और सर्दी जैसी बीमारियों की चपेट में आने से बचते हैं और स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी है, जिससे वे रोग प्रतिरोधक क्षमता प्राप्त करते हैं। जंक फूड से दूर रहते हुए हमारे आसपास कम कीमत में मिलने वाले फल, सब्जियां, पत्तेदार सब्जियां (जैसे- चौलाई, पालक, सहजन के पत्ते), रागी और बाजरा जैसे पारंपरिक खाद्य पदार्थों में अद्भुत पोषक तत्व होते हैं इसे अपने आहार मे शामिल करें । उन्होंने छात्रों को अपने दैनिक आहार में मिलेट्स (श्री अन्न/मोटे अनाज) को शामिल करने की सलाह दी।
उन्होंने आगे बताया कि चाहे कितना भी अच्छा भोजन क्यों न किया जाए, यदि बिना हाथ धोए खाया तो कीटाणु पेट में चले जाते हैं और बीमारियां पैदा करते हैं। इसलिए भोजन करने से पहले और शौचालय का उपयोग करने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए। हर किसी को व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करना चाहिए। अंत में छात्रों को फल के रस (फ्रूट जूस) वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम में संस्थान के लाइब्रेरियन के. श्रीनिवास राव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक बी. श्रीनिवास राव, सुनीता, शिक्षक वर्ग, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
On 7/10/2026, as part of the nationwide Poshan Maah, i.e., from September 7 to October 8 (Nutrition Month), Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS), National Institute of Indian Medical Heritage (NIIMH), Ministry of Ayush, Government of India, Hyderabad, conducted an interactive awareness program on healthy nutrition and dietary habits at the Government Primary School, Malakpet, today.
Organised under the leadership and guidance of Dr G.P. Prasad, Assistant Director In-Charge at NIIMH, the initiative aimed to instil foundational concepts of balanced nutrition and holistic health among young learners early in life.
During the program, Dr Nagula Sindhuja and K. Srinivasa Rao from NIIMH visited the school and interacted with students from Classes 1 to 5. The interactive session focused on key aspects of traditional and modern nutrition:
Healthy Eating Habits: Emphasising the daily inclusion of fresh local vegetables, seasonal fruits, and whole grains to support physical growth and cognitive development.
Nutritional Value of Millets: Educating students on traditional, highly nutrient-dense superfoods like millets to boost natural immunity, digestion, and long-term vitality.
Discouraging Junk Food: Sensitising children to the health risks associated with processed junk food and encouraging mindful, wholesome eating habits from a young age.
To demonstrate practical, wholesome alternatives to sugary commercial beverages, fresh fruit juice was served to all participating students during the event. The school management, teaching staff, and students enthusiastically participated, making the community outreach effort a successful drive toward better child nutrition.
Prataprao Jadhav Ministry of Ayush, Government of India Central Council for Research in Ayurvedic Sciences Rabinarayan Acharya Ayush-Ayurveda All India Institute of Ayurveda, New Delhi, Rashtriya Ayurved Vidyapeeth Press Information Bureau - PIB, Government of India