02/12/2025
आज दिंनाक 02.12.2025 को झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संचालित स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल द्वारा झाँसी नगर निगम परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का शुभारंभ माननीय महापौर, झांसी श्री बिहारी लाल आर्य द्वारा किया गया। शिविर में नेत्र परिक्षण, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि जाँचे निःशुल्क उपलब्घ करायी गयी। झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पी0पी0पी0 मॉडल पर निर्मित कराये गये सिटी हॉस्पिटल में पैथोलॉजी लैब, डेंटल क्लीनिक, कार्डियक क्लीनिक, कैंसर, रेडियोलॉजी एंड गायनेकोलॉजी क्लीनिक, आई क्लीनिक, ईएनटी क्लीनिक, डायलिसिस रूम, फिजियोथेरेपी रूम, ओपीडी रूम और इमरजेंसी रूम आदि सुविधाओं एवं विभिन्न प्रकार की जाँचे सीजीएचएस दरों पर की जाती हैं जोकि काफी सस्ती हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड, स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल, नगर निगम झाँसी एवं झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी उपस्थित रहे।
Smart Cities Mission