Kota Art Gallery

Kota Art Gallery Kota Art Gallery, near KST in Nayapura, promotes arts & related disciplines through exhibitions, programs, events & workshops. Art Gallery

सन्देश "विश्व रंगमंच दिवस" (भारतीय दृष्टि ) भारतीय और पश्चिमी अभिनय दृष्टि में मूल अंतर यह है कि पश्चिमी पद्द्ति कहती है...
27/03/2023

सन्देश "विश्व रंगमंच दिवस" (भारतीय दृष्टि )

भारतीय और पश्चिमी अभिनय दृष्टि में मूल अंतर यह है कि पश्चिमी पद्द्ति कहती है कि अभिनय जीवन का अनुकरण (नकल ) है l जबकि भारतीय पद्द्ति में अभिनय नकल न होकर अनुकीर्तन है l अनुकरण का मतलब है देखे - भोगे हुए यथार्थ की हूबहू नक़ल करना l जबकि अनुकीर्तन हमें देखे भोगे हुए में स्वयं को जोड़ने का मौका देता है l और स्वयं को जोड़ने का मतलब है हमारी स्वतंत्र चिंतन शक्ति , कल्पना और आश्चर्य करने की क्षमता आदि का समावेश होना l

जहाँ मनुष्य अन्य मनुष्य को देखने सुनने की इच्छा लिए एक साथ, एक जगह बैठते हैं l फिर जहाँ मनुष्य एक ऐसी सृस्टि का निर्माण करते हैं जिसमें सभी (देखने -सुनने वाले भी ) सम्मिलित हो जाते है l फिर मनुष्य एक दूसरे से मिलते हैं......ऐसा भला कहाँ सम्भव है l

तब से लेकर अब तक ऐसी कई सृष्टियाँ बनती बिगड़ती रही हैं और बनती बिगड़ती रहेंगी l इसीलिए तो अंत में मनुष्य (अभिनेता ) अन्य (दर्शक ) के सामने झुकते हैं और अपने अहं को त्यागते हैं l क्योंकि फिर से उन्हें जन्म लेना है और फिर से एक नई सृष्टि का निर्माण करना है l

इसलिए गर्व कीजिये कि आप अभिनेता हैं, वह भी रंगकर्म के l

उपनिषद में एक जगह आया है कि देवताओं को यह अच्छा नहीं लगता कि मनुष्य अपने आप को पहचाने l यहाँ संदर्भ दूसरा है लेकिन इसे रंगकर्म के सन्दर्भ में देखें तो क्योंकि हम जिस समय नयी सृष्टि का निर्माण करते हैं l उस समय हम अपने आप को पहचान रहे होते हैं l लिखा है कि स्वयं को जानने पर "मैं ब्रह्मा हूँ " ऐसा भान होता है l और यही देवताओं को पसंद नहीं l

"जैसे अनेक पशु मनुष्य के उपयोग में आते हैं वैसे ही एक एक मनुष्य देवों के उपयोग में आते हैं l जैसे एक पशु भी यदि कोई चुराकर ले जाये तो मनुष्य को बहुत बुरा लगता है l वैसे ही मनुष्य इस ब्रह्मा (स्वयं को पहचानना ) को जाने तो देवताओं को यह पसंद नहीं आता l" (उपनिषद से )

इसीलिए गर्व कीजिये कि आप अभिनेता हैं वह भी रंगकर्म के l

चित्र महान अभिनेता और गुरु अम्मानूर माधव चक्यार का है l

धन्यवाद l
(आश्रम पैराफ़िन, ग्राम रोटेदा, कोटा, राजस्थान )

20/11/2022

Artist and folklore researcher Madan Meena is putting the spotlight on tribes of Rajasthan through his contemporary miniature-style paintings    

31/10/2022

Apart from highlighting his memories, the works in Madan Meena’s ongoing exhibition invites viewers to reflect on nature and the idea of democracy

Address

Kota Art Gallery, Near Kishore Sagar Talav, Nayapura
Kota
324001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

8432562401

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kota Art Gallery posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category