10/04/2023
रामपुर की बेटी यामिनी विश्व कप में दिखेगी। बधाई 🎊
थाईलैंड के पटाया शहर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय बीच कोर्फ बाल प्रतियोगिता में रामपुर बुशहर की यामिनी देहलू भारतीय टीम की ओर से खेलेगी। यामिनी का इस विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चयन होने पर रामपुर ही नहीं हिमाचल के लिए एक गौरव का विषय है। यामिनी का बीच कोर्फ बाल विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चयन जयपुर में हुआ।