Rashtriya Rang Lok

Rashtriya Rang Lok "राष्ट्रीय रंग लोक"
(साहित्य कला संस्कृति को समर्पित)
संस्थापक व निदेशक:- डॉ सुमन वृक्ष
9386577425

विनम्र श्रद्धांजलि
12/04/2026

विनम्र श्रद्धांजलि

आप सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं आपका सुमन वृक्ष
27/03/2026

आप सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
आपका सुमन वृक्ष

बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
22/03/2026

बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

20/03/2026

्ष_Guiटार_Acaडमी मुजफ्फरपुर वासियों के लिए लेकर आया है
एक बेहतरीन मौका!! आप गिटार सीखना चाहते हैं तो आपको गिटार खरीदने की जरूरत नहीं है!!
एकेडमी आपको उपहार स्वरूप न्यू गिटार प्रदान करेगी हमेशा के लिए!!
अगर आपके अंदर जज्बा है सीखने का कुछ अच्छा करने का तो आपका फीस भी नहीं लगेगा इसके अलावा कई सारे बड़े मौके आपको मिलने वाले हैं तो जल्दी से दिए हुए नंबर पर फोन करके अपना सीट बुक कर लीजिए।

(11 वर्षों का विश्वास भरोसा) जो आपको निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता हैll

उम्र सीमा 8 साल से लेकर ऊपर कितना भी
कोई उम्र सीमा नहीं है।।।

आपका सुमन वृक्ष।।
पता- छाता चौक के अंदर दामूचक नियर पंजाब नेशनल बैंक मुजफ्फरपुर बिहार

Mob : 9386577425

विनम्र श्रद्धांजलि
19/03/2026

विनम्र श्रद्धांजलि

अत्यंत दुःख के साथ सूचित कर रहा हूं कि हमारे गुरुजी मुजफ्फरपुर के प्रिय रंगकर्मी नाट्य निर्देशक रॉबिन रंगकर्मी सर  का आज...
18/03/2026

अत्यंत दुःख के साथ सूचित कर रहा हूं कि हमारे गुरुजी मुजफ्फरपुर के प्रिय रंगकर्मी नाट्य निर्देशक रॉबिन रंगकर्मी सर का आज देहांत सुबह 5:57मिनट पर उनके निवास स्थान, बीवीगंज में हो गया है। रॉबिन सर काफी दिनों से बीमार चल रहे थे
उनका अंतिम संस्कार 3 बजे (अपराह्न), सिकंदरपुर स्थिति मुक्ति-धाम में किया जाना तय है ।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें
ॐ शान्ति 😥😥
💐💐💐 आपका दिया हुआ ज्ञान मार्गदर्शन मेरे जीवन के लिए हमेशा मूल्यवान रहेगा सर ईश्वर आपको स्वर्ग प्रदान करें

आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं आप लोग ऐसे ही हंसते मुस्कुराते रहिएहरे कृष्णा आपका सुमन वृक्ष
04/03/2026

आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं
आप लोग ऐसे ही हंसते मुस्कुराते रहिए
हरे कृष्णा आपका सुमन वृक्ष

1 फरवरी को प्यारे मोहन सहाय की पुण्यतिथि मनाई जाती है इस अवसर पर वसंत पैलेस में ग़ज़ल संध्या का आयोजन किया गया          ...
02/02/2026

1 फरवरी को प्यारे मोहन सहाय की पुण्यतिथि मनाई जाती है इस अवसर पर वसंत पैलेस में ग़ज़ल संध्या का आयोजन किया गया
इस आयोजन में बसंत कुमार बचपन सर ने हमें आमंत्रित किया इसके लिए सर आपका आभार धन्यवादll

" प्यारे मोहन सहाय जी का संक्षिप्त परिचय"

13 मई, 1929 को प्यारे मोहन सहाय का जन्म हुआ प्यारे मोहन सहाय, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षित, बिहार के पहले पेशेवर नाट्यकर्मी थे, जिन्होंने सुरुचिपूर्ण, आधुनिक रंगमंच से प्रदेश और पटना को परिचित करवाया। वे न सिर्फ अच्छे अभिनेता थे, बल्कि मौलिक नाट्य-अभिकल्पक और निर्देशक भी थे।

प्यारे मोहन सहाय राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ( NSD ) के प्रथम बैच 1961 के ग्रेजुएट थे। उन्हें स्टेज क्राफ़्ट में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था। इसी दौरान उन्होंने रामकुमार वर्मा की "औरंगज़ेब की आख़री रात" एवं जगदीशचंद्र माथुर की "कोणार्क" नाटक का सफ़ल मंचन किया था। 1968 में उन्होंने बादल सरकार की "एवं इंद्रजीत" का निर्देशन किया जिसने बिहार रंगमंच को एक नये आयाम से जोड़ा। आधुनिक एवं प्रयोगधर्मी हिंदी रंगमंच से लोगों का परिचय करवाया। इस नाटक में सतीश आनन्द मुख्य भूमिका में थे जिन्होंने आगे चलकर बिहार रंगमंच को गति प्रदान की एवं समृद्ध किया। इस नाटक में उन्होंने पहली बार "बॉक्स थिएटर" का प्रयोग किया था, जो उस समय के लिये पटना रंगमंच के लिये नया था। आगे चलकर उन्होंने रामेश्वर सिंह कश्यप का "निलकंठ निराला" नाटक किया जिसमें उन्होंने स्वयं निराला की भूमिका की थी। यह नाटक काव्यमय एवं एकल था। अभिनय को लेकर यह एक मील का पत्थर था। इसके अलावे उन्होंने नष्टनीड़ पर आधारित नाटक ‘षोडषी’, ‘ऐन इंस्पेक्टर काल्स’, ‘शुतुरमुर्ग’ आदि अनेक नाटकों का मंचन किया।

उनके फ़िल्मों का सफ़र 1972 में मृणाल सेन की फिल्म ‘पदातिक’ से हुई। इस फिल्म की शुटिंग पटना के निकट बिहटा के चीनी मिल में हुई थी। बाद में उन्होंने ‘कल हमारा है’, ‘दामुल’, ‘मृत्युदंड’, ‘भ्रष्टाचार’, ‘तहलका’, ‘पुलिस वाला गुण्डा’ जैसी फ़िल्मों में काम किया। "मुंगेरीलाल के हसीन सपने" धारावाहिक में उनकी भूमिका काफी यादगार रही।

2008 में उनका अंतिम नाटक 'समाधान' था और दो साल बाद 01 फरवरी, 2010 को उनका देहांत हो गया।

सभारllll

राष्ट्रीय रंग लोक उनकी स्मृतियों को प्रणाम करता है और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

आपका सुमन वृक्ष

आज 30 जनवरी गाँधी जी की पुण्य तिथि पर हमलोगों ने उन्हें याद करते हुए सर्व धर्म प्रार्थना किया                           ...
30/01/2026

आज 30 जनवरी गाँधी जी की पुण्य तिथि पर हमलोगों ने उन्हें याद करते हुए सर्व धर्म प्रार्थना किया
मैं धन्यवाद देता हूँ सोनू सरकार जी का आपने हमे बुलाया इसके लिए आपका दिल से आभार
ऐसे महापुरुष मरा नहीं करते उनके दिये हुए विचार हमेशा हमारे दिलो में जिंदा रहते हैंll
आपका सुमन वृक्ष

तू जिंदा है तो जिंदगी की जीत में यकीन कर अगर कहीं है स्वर्ग तो उतार ला जमीन परआपका डॉ. सुमन वृक्ष
15/01/2026

तू जिंदा है तो जिंदगी की जीत में यकीन कर
अगर कहीं है स्वर्ग तो उतार ला जमीन पर

आपका डॉ. सुमन वृक्ष

🎂हमारे "राष्ट्रीय रंग लोक" के अध्यक्ष जाने माने  वरिष्ठ साहित्यकार कवि गीतकार फिल्म लेखक मृदुल भाषी हम सबों के अभिभावक ड...
07/01/2026

🎂हमारे "राष्ट्रीय रंग लोक" के अध्यक्ष जाने माने वरिष्ठ साहित्यकार कवि गीतकार फिल्म लेखक मृदुल भाषी हम सबों के अभिभावक डॉo कुमार विरल सर को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएंl
आप स्वस्थ रहे मस्त रहें और अपने जीवन में निरंतर अच्छे कार्यों के लिए व्यस्त रहें जो आप रहते भी हैं ईश्वर की कृपा सदा बनी रहे आप पर और आप अपना प्यार और आशीर्वाद यूं ही हम सब के ऊपर बनाए रखें l
वर्षों से आपका साथ और आशीर्वाद राष्ट्रीय रंग लोक को मिलता रहा है इसके लिए राष्ट्रीय रंग लोक परिवार सदा आपका आभारी रहेगाl
💐💐🙏🙏
आपका सुमन वृक्ष

Address

Muzaffarpur
842001

Telephone

+19386577425

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rashtriya Rang Lok posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Museum

Send a message to Rashtriya Rang Lok:

Share

Category