Chhattisgarh Tribal and Freedom Fighter Museum

Chhattisgarh Tribal and Freedom Fighter Museum Welcome to the Official Facebook Community of the TRibal Research and Training Institute(TRIT),Chhattisgarh. Like & Follow Us

At TRIT, our mission goes beyond just research; we aim to keep the heartbeat of tribal Chhattisgarh alive for future generations.

Traditional clothing is more than just what we wear—it reflects identity, heritage, and the way communities live, celebr...
21/04/2026

Traditional clothing is more than just what we wear—it reflects identity, heritage, and the way communities live, celebrate, and express themselves.

Across India, tribal attire carries unique stories through its designs, fabrics, colours, and craftsmanship, passed down over generations.

This is your chance to showcase the richness of tribal attire from your region.

📸 Click your own original picture wearing tribal attire of your region (no downloaded or reused images)
📲 Upload it on Instagram, X and Facebook, tag , and use
🔖

Selected entries will be featured on our page.

Let your lens capture the story of tradition.

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए स्पष्ट निर्देश; ई-ऑफिस और उपस्थिति को लेकर बरती जाएगी सख्ती:नया रायपुर | प्रमुख सचिव श्री...
06/04/2026

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए स्पष्ट निर्देश; ई-ऑफिस और उपस्थिति को लेकर बरती जाएगी सख्ती:

नया रायपुर | प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने नए वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना और नवीन व्यय प्रस्तावों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्होंने न केवल आगामी लक्ष्यों पर चर्चा की, बल्कि कार्यालयीन अनुशासन और डिजिटल गवर्नेंस को लेकर कड़े दिशा-निर्देश भी जारी किए।
उपस्थिति प्रणाली: ‘रिवॉर्ड और पनिशमेंट’ नीति पर जोर
समीक्षा बैठक में ‘आधार बेस उपस्थिति प्रणाली’ (AEBAS) के आंकड़ों पर विशेष चर्चा हुई। श्री बोरा ने उन विभागों और अधिकारियों की खुले दिल से प्रशंसा की, जो समयबद्धता के मामले में प्रथम स्थान पर रहे हैं। उन्होंने इसे कार्य संस्कृति में सुधार का एक सकारात्मक संकेत बताया।

हालांकि, समय पर कार्यालय न पहुँचने वाले कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए प्रमुख सचिव ने कहा कि अगले माह से विलंब से आने वालों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति ही वेतन और सेवा रिकॉर्ड का मुख्य आधार होगी।

ई-ऑफिस: फाइलों के निपटारे में स्पष्टता अनिवार्य
डिजिटल सचिवालय की ओर बढ़ते कदमों की समीक्षा करते हुए श्री बोरा ने ‘ई-ऑफिस’ (e-Office) के उपयोग पर विशेष निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि:
फाइल आगे बढ़ाते समय सभी विभागीय नियमों का उल्लेख अनिवार्य रूप से किया जाए।
फाइलों पर ‘स्पष्ट अभिमत’ दर्ज होना चाहिए ताकि निर्णय लेने की प्रक्रिया में कोई भ्रम न रहे।
केवल औपचारिकता के लिए फाइलें न घुमाई जाएं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और तर्कसंगत टीप के साथ प्रकरणों का निराकरण किया जाए।

नवीन व्यय प्रस्तावों पर मंथन
बैठक के दौरान प्रमुख सचिव ने नए वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित बजट और व्यय योजनाओं का प्रस्तुतिकरण देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता दें और सुनिश्चित करें कि आबंटित बजट का उपयोग पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा में हो।
— श्री सोनमणि बोरा, प्रमुख सचिव

गोवा राज्य के जनजातीय विकास, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माननीय मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौर...
28/03/2026

गोवा राज्य के जनजातीय विकास, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माननीय मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान नवा रायपुर के आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (टीआरटीआई) परिसर में स्थित ‘छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय’ तथा ‘शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय’ का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान माननीय मंत्री महोदय दोनों संग्रहालयों में प्रदर्शित छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, विशिष्ट रीति-रिवाजों और जनजातीय शूरवीरों के शौर्य के जीवंत एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ के जनजातीय इतिहास और परम्पराओं को इतने सजीव ढंग से सहेजने के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. रमेश तावड़कर ने कहा कि, “जनजातीय विकास, शोध और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में गोवा और छत्तीसगढ़ राज्य भविष्य में मिलकर काम करेंगे। दोनों राज्यों के पास अपनी-अपनी समृद्ध जनजातीय विरासत है, और एक-दूसरे के अनुभवों से बहुत कुछ सीखा जा सकता है।”

इस दौरान छत्तीसगढ़ के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने भी एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान, शोध कार्यों को बढ़ावा देने और समग्र विकास के लिए गोवा एवं छत्तीसगढ़ सरकार के मध्य शीघ्र ही एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

इस एमओयू के माध्यम से दोनों राज्यों के बीच कला, संस्कृति और शोध के क्षेत्र में एक मजबूत साझेदारी स्थापित होगी, जिससे आने वाले समय में दोनों प्रदेशों के जनजातीय समुदायों को व्यापक लाभ मिलेगा और उनकी सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त किया जा सकेगा।

गोवा राज्य के जनजातीय विकास, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माननीय मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौर...
28/03/2026

गोवा राज्य के जनजातीय विकास, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माननीय मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान नवा रायपुर के आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (टीआरटीआई) परिसर में स्थित ‘छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय’ तथा ‘शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय’ का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान माननीय मंत्री महोदय दोनों संग्रहालयों में प्रदर्शित छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, विशिष्ट रीति-रिवाजों और जनजातीय शूरवीरों के शौर्य के जीवंत एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ के जनजातीय इतिहास और परम्पराओं को इतने सजीव ढंग से सहेजने के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. रमेश तावड़कर ने कहा कि, “जनजातीय विकास, शोध और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में गोवा और छत्तीसगढ़ राज्य भविष्य में मिलकर काम करेंगे। दोनों राज्यों के पास अपनी-अपनी समृद्ध जनजातीय विरासत है, और एक-दूसरे के अनुभवों से बहुत कुछ सीखा जा सकता है।”

इस दौरान छत्तीसगढ़ के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने भी एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान, शोध कार्यों को बढ़ावा देने और समग्र विकास के लिए गोवा एवं छत्तीसगढ़ सरकार के मध्य शीघ्र ही एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

इस एमओयू के माध्यम से दोनों राज्यों के बीच कला, संस्कृति और शोध के क्षेत्र में एक मजबूत साझेदारी स्थापित होगी, जिससे आने वाले समय में दोनों प्रदेशों के जनजातीय समुदायों को व्यापक लाभ मिलेगा और उनकी सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त किया जा सकेगा।

आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्...
19/03/2026

आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय में आज आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय ‘व्यवहारिक प्रशिक्षण सह कार्यशाला’ का सफल आयोजन किया गया। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRI), नवा रायपुर के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय त्वरित राहत और बचाव कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर क्षमता विकास करना था। कार्यक्रम में होमगार्ड, सिविल डिफेंस, फायर एवं इमरजेंसी सर्विसेज तथा एस.डी.आर.एफ. (SDRF) नवा रायपुर के विशेषज्ञों ने तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु:
आग से सुरक्षा: फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग लगने की स्थिति में बचाव और अग्निशमन यंत्रों के उपयोग का जीवंत प्रदर्शन (Live Demo) किया गया।
व्यावहारिक अभ्यास: प्रतिभागियों को आपदा उपकरणों के उपयोग का स्वयं अभ्यास कराया गया ताकि वे आपात स्थिति में आत्मविश्वास के साथ कार्य कर सकें।

इस कार्यशाला में संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में आए प्रतिभागियों ने आपदा प्रबंधन की बारीकियों को समझा।

Aadi Parab 2026: Two world records were made in a two-day at Aadi Parab – 2026, which concluded at Chhattisgarh Tribal R...
15/03/2026

Aadi Parab 2026:

Two world records were made in a two-day at Aadi Parab – 2026, which concluded at Chhattisgarh Tribal Research and Training Institute campus in Nava Raipur Atal Nagar on Saturday late evening. First, Golden Book of World Records was made in drawing competition category as the participants from 43 tribal communities participated in the two-day Aadi Parab – 2026. Participants from 43 tribal communities first time participated in the drawing competition on one stage. In dress category, another Golden Book of World Records was registered, in which Participants wearing tribal dresses from 43 tribal communities first time participated in the event.

Chief Minister Vishnu Deo was the chief guest at the concluding ceremony of the Aadi Parab. Tribal Minister Ramvichar Netam presided over the function. Forest Minister Kedar Kashyap, Abhanpur MLA Indra Kumar Sahu, Chairman of Chhattisgarh State Scheduled Tribe Commission Roop Singh Mandavi, Chairman of Chhattisgarh Building and Other Construction Workers Welfare Board Rampratap Singh, Principal Secretary of Tribal Department Sonmoni Borah, Director of Tribal Research and Training Institute Hina Animesh Netam and others were present on the occasion.

13/03/2026

आदि परब 2026

‘परम्परा से पहचान तक आदि परब 2026’ का भव्य आयोजन 13-14 मार्च कोनवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान...
11/03/2026

‘परम्परा से पहचान तक आदि परब 2026’ का भव्य आयोजन 13-14 मार्च को

नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI) परिसर में आयोजित होने वाले ‘आदि परब-2026’ के संबंध में आज आयोजित प्रेसवार्ता में प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा एवं संस्थान की संचालक श्रीमती हिना अनिमेष नेताम ने विस्तृत जानकारी साझा की..

पहली बार एक ही मंच पर छत्तीसगढ़ की 43 जनजातियों के पारंपरिक परिधानों/वेशभूषा, संस्कृति, चित्रकला, हस्तशिल्प एवं व्यंजनों का होगा भव्य प्रदर्शन ..

इस भव्य आयोजन में अन्य राज्यों के जनजातीय कलाकार भी होंगे सहभागी.

प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक मे...
23/02/2026

प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में कुल 10 प्रकरणों पर गहन समीक्षा और सुनवाई की गई, जिनमें से 04 प्रकरणों में तत्काल आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित कर रहा है। ⚖️📄

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने किया ‘शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय’ का अवलोकननवा रायपुर, 22 फरवरी 2026: भार...
22/02/2026

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने किया ‘शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय’ का अवलोकन
नवा रायपुर, 22 फरवरी 2026: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) माननीय न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत ने रविवार को नवा रायपुर स्थित ‘शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय’ का विशेष भ्रमण किया। इस गरिमामयी अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने माननीय मुख्य न्यायाधीश का आत्मीय स्वागत किया।

प्रमुख सचिव ने कराया संग्रहालय का भ्रमण
संग्रहालय पहुंचने पर प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने स्वयं मुख्य न्यायाधीश श्री सूर्यकांत को पूरे परिसर का भ्रमण कराया। इस दौरान उन्होंने सीजेआई (CJI) को छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के अदम्य साहस, उनके जीवन संघर्ष और राज्य के अन्य महान जनजातीय नायकों के गौरवशाली इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य न्यायाधीश ने संग्रहालय में प्रदर्शित कलाकृतियों, ऐतिहासिक दस्तावेजों और जनजातीय संस्कृति को दर्शाने वाली दीर्घाओं का बड़ी सूक्ष्मता से अवलोकन किया।

Address

Sector 24
Naya Raipur
493661

Opening Hours

Tuesday 10:30am - 6pm
Wednesday 10:30am - 6pm
Thursday 10:30am - 6pm
Friday 10:30am - 6pm
Saturday 10:30am - 6pm
Sunday 10:30am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chhattisgarh Tribal and Freedom Fighter Museum posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category