09/08/2023
▪️Valmiki Tiger Reserve - ( वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान )
📍West Champaran - 845105, Bihar
Location: https://maps.app.goo.gl/E87eC4MQgaKBWcgs5?g_st=ic
वाल्मिकी टाइगर रिज़र्व भारत में हिमालय तराई जंगलों की सबसे पूर्वी सीमा बनाता है और बिहार का एकमात्र बाघ रिज़र्व है। देश के गंगा के मैदानी जैव-भौगोलिक क्षेत्र में स्थित इस जंगल में भाबर और तराई इलाकों का संयोजन है। वाल्मिकी टाइगर रिजर्व बिहार के उत्तर-पश्चिमी (ज्यादातर पश्चिम चंपारण में) जिले में स्थित है। जिले का नाम दो शब्दों चंपा और अरण्य से मिलकर बना है जिसका अर्थ है चंपा के पेड़ों का जंगल।
अभयारण्य में पक्षियों की 250 प्रजातियों, 53 स्तनधारियों, 145 पक्षियों, 26 सरीसृपों और 13 उभयचरों और टाइगर रिजर्व का आश्रय है ।
वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान पश्चिमी चम्पारण ज़िले के सबसे उत्तरी भाग में नेपाल की सीमा के पास बेतिया से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक छोटा कस्बा है जहां कम आबादी है और यह अधिकांशत: वन क्षेत्र के अंदर है।
पश्चिमी चंपारण जिले का सबसे निकटतम एक मुख्य रेलवे स्टेशन #बगहा BUG से उतरकर बस द्वारा वाल्मीकिनगर (भैंसालोटन) जा सकते हैं। बगहा रेलवे स्टेशन नरकटियागंज के रेलखंड के पास वाया हरिनगर 5वां स्टेशन है। पटना, मुजफ्फरपुर से वाया बेतिया जिला मुख्यालय से सड़क मार्ग से भी बगहा,वाल्मीकिनगर (भैंसालोटन) आया जा सकता है।
यह पार्क उत्तर में नेपाल के रॉयल चितवन नेशनल पार्क और पश्चिम में हिमालय पर्वत की गंडक नदी से घिरा हुआ है। यहां पर आप बाघ, स्लॉथ बीयर, भेडिए, हिरण, सीरो, चीते, अजगर, पीफोल, चीतल, सांभर, नील गाय, हाइना, भारतीय सीवेट, जंगली बिल्लियां, हॉग डीयर, जंगली कुत्ते, एक सींग वाले राइनोसिरोस तथा भारतीय भैंसे कभी कभार चितवन से चलकर वाल्मीकि नगर में आ जाते हैं।
#वाल्मीकि #वाल्मीकिटाइगर #बिहार