स्वामी केशवानंद जी की जीवन गाथा दूसरे साधुसंतों से भिन्न प्रकार की है। स्वामी केशवानंद भगवा वेशधारी साधु थे, मगर वे कभी भी धर्म प्रचारक, पुजारी, तपस्वी, किसी मत के संस्थापक या प्रचारक नहीं रहे। उन्होंने जीवनभर शिक्षा संस्थाओं की स्थापना, समाज सुधार और जन जन में हर प्रकार के ज्ञान का प्रकाश फैलाने का ही अभियान चलाया। उन्हें कभी किसी स्कूल कालेज में पढने का अवसर प्राप्त नहीं हुआ, पर दूसरों के लिये उ
न्होंने कृषि, कला, विज्ञान और प्रशिक्षण के महाविद्यालय, छात्रावास, औषधालय, संग्रहालय के अलावा राजस्थान की मरूभूमि के दुर्गम्य 287 गांवों में पाठशालाएं स्थापित की थी। वे सन 1952 से 1964 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे। निजी प्रचार प्रसार से दूर, जन जन में शिक्षा का प्रसार करने वाले स्वामी केशवानंद का नब्बे वर्ष की उम्र में 13 सितम्बर 1972 को चलते चलते ही निधन हो गया था। पर अपने जीवन काल में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में स्वामी जी ने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, उसका लाभ अब तक जनता प्राप्त कर रही है। इन सबके अलावा उन्होंने कला, लोककला, इतिहास, पुरातत्व, मूर्तिकला, चित्रकला, देश विदेश की संस्कृति से परिचित करवाने वाली सामग्री से युक्त एक भव्य संग्रहालय की स्थापना संगरिया जिला हनुमानगढ (राज.) में की। स्वतंत्रतापूर्व के संयुक्त पंजाब के किसान नेता सर छोटूराम के संगरिया आगमन के उपलक्ष्य में इसका नामकरण ‘सर छोटूराम स्मारक संग्रहालय’ ग्रामोत्थान विद्यापीठ, संगरिया कर दिया गया।
सन 1938 में स्थापित संग्रहालय की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सामग्री की विविधता है। गांव के आम आदमी के काम आने वाली वस्तुओं से लेकर राजमहलों के लिये आवश्यक सामग्री, हजारों साल पहले की सभ्यताओं के अवशेष, मूर्तियां, सिक्के, बरतन, प्राचीन एवं आधुनिक चित्र यहां संग्रहीत है। स्वतंत्रता सेनानी स्वामी केशवानंद के हृदय में शहीदों के लिये विशेष स्थान था। उन्होंने स्वतंत्रता के लिये संघर्ष में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों के चित्र संग्रहीत करवाये और उन्हें संग्रहालय में एक विशाल कक्ष में प्रदर्शित करवाया। इसे शहीद कक्ष कहा जाता है।
शहीद-कक्ष के अलावा संग्रहालय में कलादीर्घा, लघुकलादीर्घा, पशुजीवन शास्त्र कक्ष, बुद्ध कक्ष, सामुद्रिक सामग्री कक्ष, संस्कृति कक्ष, शस्त्र दीर्घा, पुरातत्व कक्ष एवं स्वामी केशवानंद स्मृति कक्ष है।
पत्थर, धातु, काष्ठ की मूर्तियां एवं मृण्मूर्तियां (टेराकोटा) विभिन्न कालों की है। इनका ऐतिहासिक महत्व भी है। तांबे की मूर्तियां एवं ताम्रफलकों पर बने विशाल चित्र विशेष रूप से दर्शनीय है। तांबे का एक विशाल कमंडल भी है। इस पर विष्णु अवतारों और महाभारत की घटनाओं के चित्र उकेरे हुए हैं। संग्रहालय में अन्य स्थानों के अलावा राजघाट (वाराणसी) और पल्लू (राजस्थान) से प्राप्त पुरातात्विक सामग्री है। संग्रहालय में अफ्रीकी हाथी का दिखाने का बड़ा दांत और खाने का दांत (दाढ़) भी है। इसके अलावा हाथीदांत, दूसरे पशुओं तथा मानव अस्थियों से बनी सुंदर कलाकृतियां हैं। सिख इतिहास (महाराजा रणजीतसिंह काल) की एक दुर्लभ फोटो भी है।
इस संग्रहालय मंे क्षेत्रीय दर्शक तो आते ही रहे हैं, देश-विदेश के अनेक विद्वानों ने भी इसका अवलोकन किया है। इसे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू के अलावा श्रीमती इंदिरागांधी, श्री लालबहादुर शास्त्री, श्री जगजीवनराम, श्री चरणसिंह, संत विनोबाभावे, आचार्य तुलसी, चै.देवीलाल एवं इतिहासकार वासुदेवशरण अग्रवाल, पुरूषोत्तमदास टंडन सरीखे विद्वान इसे देख चुके हैं। पं.जवाहरलाल नेहरू ने संग्रहालय देखने के बाद अपने उद्बोधन में कहा था- स्वामी केशवानंद के निमंत्रण पर मैं सगरिया आया। शहरों में बड़े-बडे़ कालेज, विश्वविद्यालय, संग्रहालय आदि हैं परंतु गांवों में ऐसा कुछ नहीं, इसलिए इस स्थान को देखने का इच्छुक था कि यहां क्या कुछ है। जो कुछ मैंने देखा, बडे़ ध्यान से देखा और पूर्णतया संतोषजनक पाया। मैं स्वामी जी को इस बात की बधाई देता हूं कि इतने अच्छे काम आपके संगरिया में हैं और मैं आशा करता हूं कि आप इस काम को बहुत अच्छी तरह सफलतापूर्वक बढायेंगे क्योंकि आपका काम कोई व्यक्तिगत तो है नहीं। लेकिन जो सबसे बड़ा काम आपने करना है, वह इस भारत को कंधे पर रखकर आगे बढना है।
स्वामी केशवानंद के देहावसान के बाद उनकी स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिये संग्रहालय में ही स्वामी केशवानंद स्मृति कक्ष बनाया गया है। यह कक्ष स्वामी केशवानंद की चालीस वर्षीय शिक्षा, समाज एवं कला की यात्रा का जीवंत दस्तावेज है। सर छोटूराम स्मारक संग्रहालय के पास ही स्वामी केशवानंद स्मृति मंदिर के नाम से एक अष्टभुजाकार भवन बना हुआ है। इसमें स्वामी जी की विशाल प्रस्तर प्रतिमा के अलावा उनकी पूरी जीवनी विशाल चित्र फलकों पर अंकित है, जो एक दर्शनीय एवं श्रद्धा का स्थल बन गया है।
Swami Keshwanand is different from thise the other saints. Saffron clad Swami had never been a preceptor, a proclaiminer, a priest or a friar or a founder of any religion or sect. Devoid of learning opportunities through schooling since birth Swami ji established 287 schools in deserted inaccessible villages of Rajasthan for others besides those establishing Training institutes, hostels, clinics, museums etc. Far from any kind of personal proclaimation, heralding education among the masses, Swami ji joined his eternal abode while walking along Talkatora road of New Delhi on September13 in the year 1972. Swami Ji’s contribution to education in Punjab, Haryana & Rajasthan during his life tenure is still benefiting people in every respect. Besides all these he has established a grand museum at Sangaria in Hanumangarh district of Rajasthan equipped with the objects reflecting the artistry, fine arts, history, archaeology as well as the cultural heritage of our country and abroad. The agrarian leader of Joint Punjab before independence Sir Chhotu Ram’s arrival in Sangaria was hailed as for giving name to the museum after his name Sir Chhotu Ram Museum. Established in the year 1938 the museum is unique in its varied exposure Equipped with general objects of everyday use of domestic life of villages, the museum exhibits remnants of the old civilisation of thousands of years back like idols, coins, pots and pans, and also the modern pictures and old pictures. The freedom fighter Swami had special adoration for martyrs and hence he got collected the picture of the brave who scarificed all that they had for the sake of their struggle for independence. These pictures have a special look of their own and have been put in a palatial chamber of this museum. This is called the martyre’s kaksha(room). Besides the martyre’s kaksha this museum has an art gallery, a small art gallery, a science room of animal life, Lord Buddha’s cell sammdrise kaksha; a room exhibiting culture and armoury, archaeology room and Swami Keshwanand Memorial’s corner. Stone’s metals and timber icons and terracotta are of different ages and are placed herein and ofcourse they have their own historical importance. Huge pictures drawn over copper icons and plates are worth seeing. There is also a huge copper spout on which the picture of Vishnu incarnation and the events of Mahabharata have been engraved. Besides from those the other place, the museum has the stuffs obtained from Rajghat (Varanasi) and from Pallu in Rajasthan.The museum has the tusk and Joint teeth of an African elephant. Besides these there are the fine artistic creation made of tusks of elephants and the bones of men and other animals. There is also a rare photograph of a Sikh History belonging to the region of Maharaja Ranjeet Singh. Most frequently visited by the local masses, this museum has been the special attraction for men of letters from India and abroad. This museum has been visited by Pt. Jawaher Lal Nehru, Mrs. Indira Ghandhi, Sri Lal Bahadur Shashtri, Ch. Charan Singh, St. Vinova Bhave, Acharya Tulsi, Ch. Devilal, the historian Vashudeo Saran Agrawal and some learned people like Sri Purshottam Das Tondon. On seeing the museum, Pt. Nehru said in his address, “I came to Sangaria, having been invited by Swami Keshwanand. There are big colleges, universities, museum in cities but there is none like these in villages and therefore; I was curious to see what more can be here. Whatever I saw, I saw it with rapt attention and it all reached to my at most satisfaction. I congratulate Swami ji that he has such a great task in Sangaria and I am hopeful that he should accelerate this task successfully ahead as he doesn’t have anything of his own to do. But what he is supposed to do is to shoulder India herself and go ahead.”
Swami Keshwanand Memorial cell has been established in this museum to immortalise his memory after his demise. This cell is the live note of hand of Swami Ji’s 40 years adventurous journey in the field of education, society and art. Just close to Sri Chhoturam Memorial Museum, there is an octagonal temple constructed with the name Swami Keshwanand Memorial shrine. In this building besides a huge statue of Saint Swami Keshwanand, the whole life story of the saint is inscribed on picture boards which have become a place of high esteem and visit for all.